लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

औद्योगिक भ्रमण की अनिवार्यता पॉलीटेक्निक व इंजीनियरिंग छात्रों को अब अनिवार्य रूप से दो औद्योगिक भ्रमण कराए जाएंगे। यही नहीं उन्हें औद्योगिक प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। मंगलवार को प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसका सख्ती से पालन कराया जाए। सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं बल्कि प्रायोगिक ज्ञान भी छात्रों को जरूर दिया जाए।

प्रशिक्षण स्थलों का भ्रमण मंगलवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को एक्सप्रेस-वे, टनल एवं डैम निर्माण स्थलों का भ्रमण कराया जाए। मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को ईवी निर्माण इकाइयों व औद्योगिक प्रतिष्ठानों का व्यावहारिक अनुभव दिया जाए। प्राविधिक ...