पॉलीटेक्निक में अधिक फीस वसूली की शिकायत, डीएम ने डीआईओएस को सौंपी जांच
कन्नौज, अगस्त 20 -- तालग्राम, संवाददाता। कुशलपुरवा गांव स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में निर्धारित फीस से अधिक शुल्क वसूले जाने के आरोप को लेकर छात्रों में आक्रोश है। बुधवार को एक छात्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की। छात्र ने निर्धारित फीस से अधिक धनराशि लिए जाने के साथ ही हॉस्टल फीस भी मानक से अधिक वसूल किए जाने का आरोप लगाया।
जांच का आदेश डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच डीआईओएस को सौंप दी है। छात्र ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों से निर्धारित शुल्क से अधिक फीस ली जा रही है। इसके अलावा हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से भी निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूल किए जाने की शिकायत की गई है। छात्र का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.