पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 20 केंद्रों में आज होगी
धनबाद, जुलाई 12 -- झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आयोजित पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी। धनबाद के 20 शिक्षण संस्थानों को केंद्र बनाया गया है। सीसीटीवी की निगरानी में 9764 आवंटित परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला प्रशासन की ओर से स्टेटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के साथ ही 11 गश्ती दल बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को सुबह 10:15 बजे तक ही सेंटर में इंट्री मिलेगी। इंट्री के समय परीक्षार्थियों को अपने परिचय पत्र की मूल कॉपी प्रस्तुत करनी होगी। गश्ती दल को निर्देश दिया गया कि वे संबंधित परीक्षा केन्द्रों के केंद्राधीक्षकों को सीलबंद पैकेट सुबह 8:30 बजे तक उपलब्ध कराएंगे।परीक्षा यह भी पढ़ें- पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आज, पलामू के 8 केंद्रों पर शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.