धनबाद, जून 10 -- धनबाद। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से 12 जुलाई को पॉलीटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन होगा। प्रवेश परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित है। धनबाद में भी परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। धनबाद के स्कूल-कॉलेजों में 13 हजार आवेदकों के शामिल होने की संभावना है। राज्य मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद जिला कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...