लखनऊ, मई 7 -- संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2026 के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख 10 मई तक बढ़ा दी है। पहले अंतिम तारीख 30 अप्रैल थी। अभ्यर्थियों एवं विभिन्न संस्थानों की मांग पर तारीख बढ़ाई गई है। अभ्यर्थी आठ से 11 मई के बीच आवेदन पत्रों में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। प्रदेश के राजकीय, अनुदानित, पीपीपी मोड, अल्पसंख्यक एवं निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निक संस्थाओं की 2,71,093 सीटों के सापेक्ष अब तक लगभग 3,80,000 से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन आ चुके हैं। अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट JEECUP Admission Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- दाखिले की अंतिम तिथि 10 जून
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.