धनबाद, मार्च 11 -- सीएसआईआर केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सिंफर) धनबाद की ओर से कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक निरसा में 'मैन्युफैक्चरिंग, क्वालिटी असेसमेंट एवं सेफ्टी ऑफ माइनिंग कंपोनेंट' विषय पर तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजकीय पॉलीटेक्निक निरसा के मैकेनिकल एवं सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डिप्लोमा छात्र भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य प्रो. गणेश प्रसाद की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. एसएन राय, माइनिंग इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. एसपी यादव के साथ-साथ सीएसआईआर-सिंफर की ओर से स्किल नोडल ऑफिसर डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ सुरजीत डे, विश्वजीत मोदक एवं सुशोभन दास उपस्थित थे। ...