हमीरपुर, अगस्त 18 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र द्वारा सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान ने कॉलेज जाकर पड़ताल की तो उसमें छात्र द्वारा लगाए गए सही पाए गए। कॉलेज में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। कर्मशाला की पुताई न होने व आसपास कंटीले झांकड़ के पेड़ पौधे खड़े होने से ऐसा लगता है कि इसे वर्षों से नहीं खोला गया हो। वहीं छात्रों से बात करने से पता चला कि विद्यालय कॉलेज परिसर के अंदर भी साफ सफाई का टोटा है। वही प्रधानाचार्य का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के चलते व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। कर्मशाला में किसी की तैनाती न होने से प्रयोगात्मक प्रशिक्षण नहीं हो पता। कस्बे का राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज 2008 में बनना शुरू हुआ था, लेकिन यहां कि कक्षाएं घाटमपुर में संचालित हो रही थी। छात्रों एवं अभिभावकों...