कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर। डॉ.आंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह बातें वक्ताओं ने राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित कार्यक्रम में कही। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 8 से 14 अप्रैल तक राजकीय पॉलीटेक्निक में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पहले दिन शनिवार को भाषण, पोस्टर, स्लोगन व सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता यूपीपीसीएल एमएल भास्कर, केंद्र सरकार में वरिष्ठ आरडी चंद्रहास रहे। राजकीय चर्म संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. ऋचा वर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आकांक्षा दुबे, राजकीय पॉलीटेक्निक रावतपुर क...