कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। प्रदेश स्तरीय पूल कैंपस प्लेसमेंस ड्राइव में पॉलीटेक्निक के 190 छात्र-छात्राओं को नौकरी का तोहफा मिला। पूल कैंपस में 500 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स के अलावा इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल ब्रांच के छात्रों ने सफलता हासिल की। औद्योगिक ऑटोमेशन, एम्बेडेड सिस्टम्स तथा इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशंस के क्षेत्र में कार्यरत कंपनी ने पूल कैंपस में 163 छात्रों का चयन किया। इन छात्रों को 2.7 लाख वार्षिक पैकेज मिलेगा। इसके अलावा एक कंपनी ने पूर्व में लिखित और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूल कैंपस में की थी। कंपनी ने चयन परिणाम जारी किए, जिसमें 27 छात्रों को 3.3 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चुना गया। इन चयनित विद्यार्थियों को छह माह की ट्रेनिंग के बाद उन्नाव इंडस्ट्रि...