सुल्तानपुर, जून 3 -- कुड़वार,सुलतानपुर, संवाददाता।सुलतानपुर के बन्धुआकला थाना क्षेत्र के लंगड़ी गांव में विमलेश सिंह हत्याकांड का पुलिस काफी प्रयास के बाद भी खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस अब संदिग्धों के पालीग्राफ व नार्को टेस्ट के जरिए असली हत्यारे का पता लगाएगी। न्यायालय के आदेश के बाद देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस को कितनी कामयाबी मिलेगी। लगभग एक माह हत्या को हो रहे हैं लेकिन हत्यारा पुलिस पकड़ से दूर है। जिससे पुलिस ने न्यायालय की शरण ली है। बन्धुआकला के लंगड़ी गांव में 9मई की देर शाम घर में अकेली रह रही विमलेश सिंह (65)पत्नी चन्द्रशेखर सिंह की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। यह भी पढ़ें- नार्को टेस्ट के जरिए हत्यारे का पता लगाएगी पुलिस तीन सप्ताह पहले हुई वृद्ध विमलेश सिंह की हत्या के मामले में तीन संदिग्धों का पालीग्राफ व नार्को टेस्ट करान...