धनबाद, जुलाई 1 -- जोड़ापोखर। लोदना क्षेत्र की बरारी कोलियरी में एलआईसी पॉलिसी सरेंडर होने के बाद भी एक कोलकर्मी के पे-स्लिप से हर महीने राशि कटने का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मी सूरज भुईयां पिछले छह महीनों से सुधार के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कोलियरी में ब्लास्टिंग मैन के पद पर कार्यरत सरजू भुईयां की संबंधित एलआईसी पॉलिसी का Rs.2,428 का सरेंडर बीते अक्टूबर माह में ही हो चुका था। इसके बावजूद, नवंबर से Rs.2,343 प्रति माह दोबारा कटना शुरू हो गया, जो वर्तमान में भी जारी है। पीड़ित सूरज भुईयां ने बताया कि कार्मिक प्रबंधक कार्यालय में बार-बार आवेदन देने के बाद भी राहत नहीं मिली है। इस संबंध में बरारी के पीओ अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। बंद करने के निर्देश के...