झांसी, फरवरी 28 -- नबाबाद थाना क्षेत्र में साइबर ठग का मामला सामने आया है। बीमा कंपनी व सरकारी अफसर बनकर कई सालों से बंद पड़ी पॉलिसी की रकम दिलाने के नाम पर ठगों ने 23.52 लाख रुपए बड़ी रकम हड़प ली। मामला उजागर होने पर वृद्ध के होश उठ गए। वहीं साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नबाबाद थाना क्षेत्र के एक वैली निवासी सुरेश चंद्र 17 जनवरी को घर पर थे। तभी एक फोन आया। कॉल करने वाले ने अपने आपको एक लाइफ इंश्योरेंश कंपनी का कर्मचारी बताया। यह भी कहा कि सुरेश के द्वारा 2013 और 2014 में बीमा पॉलिसी का पैसा जमा न होने पर पॉलिसी को बंद हो गई है। सुरेश ने बताया कि कॉल करने वाले ने भरोसे में लेते हुए 30 हजार रुपए की किस्त देने पर पॉलिसी चालू हो जाएगी। इसके बाद 1 लाख 84 हजार रुपए वापस मिल जाएंगे। यही नहीं भरोसे में लेने के लिए पॉलिसी के ब...