पॉलिथीन इस्तेमाल न करने की दिलाई शपथ
वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी। सावन के दूसरे सोमवार को नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा निर्मलीकरण का आह्वान किया। पॉलिथीन मुक्त काशी और गंगा घाट की अपील की गई। घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। राष्ट्रध्वज, स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया गया। 'आओ घर-घर अलख जगाएं-मां गंगा को निर्मल बनाएं' और 'सबका साथ हो गंगा साफ हो' के घोष के बीच मां गंगा की आरती उतारी गई। अभियान का नेतृत्व नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने किया। यह भी पढ़ें- Mau News: गायघाट महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.