भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय पॉलिटेक्निक टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी संस्थान में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भागलपुर समेत सूबे के 46 सरकारी पॉलिटेक्निक में दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल तक जारी रहेगी। तीन वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन में प्रवेश परीक्षा के आधार पर पर होगा।राजकीय पॉलिटेक्निक भागलपुर के प्राचार्य डॉ. केके पाठक ने बताया कि इस बार कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रोनिक्स व मैकेनिकल समेत अन्य विषयों के सिलेबस में एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स व अग्निशमन जैसे कोर्स जोड़े जा रहे हैं। संस्थान के पांच ब्रांच के 300 से अधिक सीटों पर नामांकन होगा। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी नाथनगर के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार साह ने ब...