बुलंदशहर, मई 14 -- राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अरनिया के प्रधानाचार्य कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह अब 17 मई तक आवेदन कर सकेंगे। शासन ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के अंतर्गत पॉलिटेक्निक प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि दस मई से बढ़ा दी है। निर्धारित नई तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाए थे। उन छात्रों को इससे लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...