मुंगेर, अगस्त 6 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता।राजकीय पॉलिटेक्निक, मुंगेर के सांस्कृतिक क्लब द्वारा नशा मुक्ति सप्ताह के तहत बुधवार को संस्थान परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्राचार्या खुशबू रानी ने की, जबकि समन्वयन सांस्कृतिक क्लब की संयोजिका प्रो. एकता कुमारी ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी विभागों के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नशा मुक्ति पर आधारित प्रेरणादायक गीतों से हुई। गीतों के बोल और प्रस्तुति ने पूरे सभागार को भावुक कर दिया। नशा छोड़ो,...