पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू
गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- गाजियाबाद, गुलshan भारती। शास्त्री नगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में विभिन्न विषयों की 825 सीटों पर दाखिले शुरू हो गए हैं। पहले चरण की काउंसिलिंग और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अब तक 20 छात्र-छात्राओं ने दाखिला भी ले लिया है। साथ ही दूसरे चरण की काउंसलिंग भी सात जुलाई से शुरू हो गई है। जिले में प्राविधिक शिक्षा विभाग से संबद्ध शास्त्री नगर के राजकीय पॉलिटेक्निक समेत कुल 28 निजी कॉलेजों में भी पॉलिटेक्निक के फार्मेसी और इंजीनियरिंग डिप्लोमा की पढ़ाई हो रही है। इनमें पांच चरणों में दाखिला प्रकिया पूरी होनी है। राजकीय पॉलिटेक्निक की बात करें तो यहां कुल 11 विषयों में 825 सीट हैं। इनमें दाखिले के लिए पहले चरण की काउंसलिंग और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया छह जुलाई को पूरी हो गई। राजकीय पॉलिटेक्निक में पहले चरण में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.