उरई, जुलाई 20 -- उरई, संवाददाता। प्रदेश के समस्त पॉलिटेक्निक संस्थानों में समस्त ग्रुप की फार्मेसी छोड़कर संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक 2026 की चल रही काउंसलिंग का तृतीय चरण दिनांक 21 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। जनपद जालौन के सहायता केन्द्र राजकीय पॉलीटेक्निक उरई व राजकीय पॉलीटेक्निक माधौगढ़ बनाए गए हैं। जनपद जालौन काउन्सिलिंग प्रभारी पॉलिटेक्निक प्रवक्ता राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि काउन्सलिंग में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी को सर्व प्रथम अपने लॉगिन आईडी पासवर्ड के द्वारा पोर्टल पर लॉगिन करते हुए प्रवेश को विगत वर्ष 2025 की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक का अध्ययन कर चयनित संस्था पाठ्यक्रम के विकल्पों को अधिकाधिक संख्या में पोर्टल पर प्रविष्ट करना उचित होगा। राजकीय पॉलीटेक्निक उरई में 201 सीट के सापेक्ष 161 सीट आवंटित हो चुकी हैं तथा राजकी...