पलामू, जुलाई 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) की पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 रविवार जुलाई को पलामू जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 4,496 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) संदीप कुमार ने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा का कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। डीईओ ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर वीक्षकों की निगरानी में आयोजित होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त स...