बिहारशरीफ, मार्च 17 -- पॉलिटेक्निक कॉलेज में 11 को पूर्व छात्र मिलन समारोह सफल छात्रों का होगा महाजुटान, अनुभव करेंगे साझा कॉलेज के विकास को मिलेगी गति अस्थावां, निज संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 11 अप्रैल को पूर्व छात्र मिलन समारोह होगा। इसे लेकर छात्रों में काफी उत्साह है। इस समारोह में यहां के पूर्ववर्ती सफल छात्रों का महाजुटान होगा। वे अपने अनुभवों को आज के युवाओं के साथ साझा करेंगे। इससे कॉलेज के विकास को भी गति मिलेगी। इस मुख्य उद्देश्य कॉलेज के सभी पुराने छात्रों को एक मंच पर वापस लाना और उनके अनुभवों को साझा करना है। प्राचार्य डॉ. आनंद कृष्णा के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रो. रितेश कुमार ने बताया कि प्रो. सतवंत कुमार, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. राहुल कुमार और प्रो. विकास कुमार की टीम इस आयो...