मधुबनी, मार्च 22 -- झंझारपुर। अररिया संग्राम स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में "इंटरनेट ऑफ थिंग्स : स्मार्ट भविष्य के लिए नवाचार" विषय पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 'कार्यक्रम कुराम रोबो प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित 'हुआ, जिसमें विद्युत एवं कंप्यूटर 'विज्ञान के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य प्रो. शंभूकांत झा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में विभागाध्यक्ष प्रो. गौरव कुमार सिन्हा, डॉ. सुभाष चंद्रा, प्रो. अंकिता कुमारी सिंदूरिया सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। इसमें छात्रों को आईओटी के मूल सिद्धांत, सेंसर व माइक्रोकंट्रोलर, रियल-टाइम डाटा मॉनिटरिंग और स्मार्ट डिवाइस कनेक्टिविटी की जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने स्मार्ट फायर एवं गैस डिटेक्शन, स्मार्ट एग्रीकल्चर और ट्रांसफार्मर ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन...