पॉलिटेक्निक कॉलेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूक कार्यक्रम
गुमला, मई 31 -- गुमला प्रतिनिधि। पॉलिटेक्निक कॉलेज गुमला में रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ व सिविल सर्जन कार्यालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की जिला परामर्शदाता वंदना स्मिता होरो व सदर अस्पताल के सुमन कुल्लू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने तंबाकू सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की। वंदना स्मिता होरो ने तंबाकू से जुड़े चिंताजनक आंकड़ों की जानकारी दी तथा नशा छोड़ने के लिए उपलब्ध सहायता सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.