मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक में सोमवार को शैक्षणिक संगठन प्रबंधन प्रणाली विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू हुआ। कार्यक्रम सात अक्तूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य शिक्षार्थी-केंद्रित प्रक्रियाओं, गुणवत्ता प्रबंधन, हितधारकों की संतुष्टि और निरंतर सुधार की समझ विकसित करना है। प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। प्राचार्य ने संस्थान में गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा आईएसओ मानकों के अनुरूप शैक्षणिक प्रक्रियाओं को व्यवस्थित बनाने पर बल दिया।कार्यक्रम के समन्वयक सुमन शेखर ने पहले सत्र में आईएसओ 21001:2018 का परिचय, दायरा और शब्दावली से प्रतिभागियों को अवगत कराया। दूसरे सत्र में नेतृत्व, नीति एवं योज...