फरीदाबाद, मार्च 25 -- नूंह। नूंह पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मालब में जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। टीम ने बताया कि नशा शरीर, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है और युवाओं का भविष्य खराब कर देता है। अभियान के दौरान छात्रों को पढ़ाई और खेल पर ध्यान देने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने नशा और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 और 112 पर देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.