बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- अस्थावां, निज संवाददाता। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्रों ने बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) बिहारशरीफ कार्यालय का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया। इसमें छात्रों को दूरसंचार क्षेत्र की व्यावहारिक जानकारी के साथ तकनीकी ज्ञान दी गई। भ्रमण में बीएसएनएल के अनुभवी अभियंताओं ने छात्रों को टेलीकॉम नेटवर्क, ऑप्टिकल फाइबर कम्युनिकेशन, मोबाइल संचार प्रणाली तथा इंटरनेट सेवाओं के बारे में बताया। छात्रों को एक्सचेंज रूम, सर्वर रूम एवं विभिन्न तकनीकी उपकरणों की जानकारी दी गई । प्राचार्य डॉ. आनंद कृष्ण ने बताया कि इस तरह के औद्योगिक भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। इससे उन्हें वास्तविक कार्य वातावरण का अनुभव मिलता है और उनका कौशल विक...