पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास मेस में भोजन एवं स्वच्छता का निरीक्षण
जहानाबाद, अगस्त 22 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक, जहानाबाद में छात्रावास के विद्यार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को छात्रावास मेस का खाद्य एवं स्वच्छता निरीक्षण किया गया। निरीक्षण प्राचार्य राकेश रंजन, मुख्य छात्रावास अधीक्षक राजनिकांत, मेस वार्डन तथा मेस छात्र समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री, भोजन की गुणवत्ता, रसोई की स्वच्छता एवं मेस की समग्र व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही। विद्यार्थियों से भोजन की गुणवत्ता, मेन्यू, स्वच्छता एवं मेस व्यवस्था के संबंध में सीधे फीडबैक लिया गया। छात्रों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए, जिन पर प्राचार्य द्वारा आवश्यक कार्रवाई एवं सुधार का आश्वासन दिया गया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.