रांची, मार्च 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में नीड बेस्ड अध्यापकों का मुद्दा सदन में उठाया। प्रदीप यादव के सवाल पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेजों में अध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया बिल्कुल पारदर्शी है। 15 साल से कॉलेजों में अध्यापन से जुड़े शिक्षकों को पांच अंक से अधिक का वेटेज नहीं दिया जा सकता। मंत्री ने कहा कि लंबे समय से काम कर रहे शिक्षकों के प्रति सरकार की सहानुभूति है। मंत्री ने बताया कि जब इस मामले में विभाग ने जेपीएससी से सुझाव मांगा तो स्पष्ट किया गया कि पांच अंक से अधिक वेटेज नहीं दी जा सकती। मंत्री ने कहा कि एआइसीटीई केवल न्यूनतम योग्यता तय करता है। शॉर्टलिस्ट की प्रक्रिया में यूजीसी के गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है। उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों जै...