मधुबनी, मार्च 25 -- झंझारपुर। अररिया संग्राम स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक मधुबनी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 82 छात्रों का चयन प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव कंपनी हिटाची एस्टेमो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। यह टीपीओ सेल द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जानकारी के अनुसार, कुल 186 छात्रों ने प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया, जिनमें से 148 छात्रों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। अंतिम रूप से 82 छात्रों का चयन हुआ। चयनित छात्रों को कंपनी द्वारा 2.05 लाख वार्षिक (सीटीसी) का पैकेज दिया जाएगा। चयनित छात्रों में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल एवं कंप्यूटर साइंस शाखा के छात्र शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद एचआर एवं तकनीकी साक्षात्कार लिया गया, जिसमें अभ्यर्थियों के तकनीकी ज्ञान, संवाद कौशल और पेशेवर दक्ष...