अररिया, मई 26 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया पूर्णिया फोरलेन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप लॉज में रह रहे सेकंड सेमेस्टर के छात्र रौशन कुमार सिंह की जमकर की गई पिटाई मामले को लेकर नगर थाना में थर्ड सेमेस्टर के 12 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। यह एफआईआर घायल छात्र रौशन कुमार सिंह के आवेदन पर नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकी में झारखंड के कोडरमा झुमरी तलैया विशनपुर के रहने वाले छात्र रौशन कुमार सिंह ने कहा है कि रविवार की रात करीब साढ़े बजे कॉलेज के समीप स्टूडेंट लॉज के अंदर घुसकर करीब 30 से 40 छात्रों ने जान मारने की नीयत से लोहे के रड, फाइटर, हॉकी स्टिक, चाकू और बेल्ट से उनकी जमकर पिटाई की। यह भी पढ़ें- रैंगिंग के प्रयास में छात्र के साथ मारपीट, चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा लोहे के रड से म...