पॉलिटेक्निक के छात्रों ने किया पावर सब-स्टेशन एवं हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट का भ्रमण
पाकुड़, अक्टूबर 6 -- पाकुड़ पॉलिटेक्निक, पाकुड़ के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए संस्थान परिसर स्थित विद्युत सब-स्टेशन एवं 50 किलोवाट हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कैंपस के सब-स्टेशन एवं विद्युत वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्हें ट्रांसफॉर्मर, इलेक्ट्रिकल पैनल, प्रोटेक्शन एवं स्विचिंग उपकरण, मापन यंत्र तथा विद्युत वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किस प्रकार आने वाली विद्युत आपूर्ति को ट्रांसफॉर्मर के माध्यम से आवश्यक स्तर पर परिवर्तित कर कैंपस के विभिन्न विद्युत भारों तक वितरित किया जाता है। विद्यार्थियों ने कैंपस में उपलब्ध विद्युत आपूर्ति के विभिन्न स्रोतों के बारे में भी जानकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.