बोकारो, जुलाई 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि l झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद की ओर से पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। इस परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था व परीक्षा संचालन की सतत निगरानी की गई। जिले के सभी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने को लेकर सुबह 8 बजे से ही सभी परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी की भीड़ देखी गई l लेकिन सभी परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया l इस परीक्षा का आयोजन एक पाली ...