भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) द्वारा पॉलिटिकल साइंस विषय में टीएमबीयू को पॉलिटिल साइंस विषय में आधा दर्जन से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसर आवंटित किए गए हैं, लेकिन उनकी पोस्टिंग कई माह से अटकी हुई। फरवरी में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। जल्द पोस्टिंग को लेकर यूडीटीए के सचिव डॉ. विवेक कुमार हिंद ने कुलपति को पत्र लिख जल्द पोस्टिंग की मांग की है। उन्होंने कहा कि अन्य विवि में यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शिक्षक अपने-अपने जगहों पर योगदान भी दे चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...