सिद्धार्थ, मई 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग की ओर से जनपद के भुर्जी समाज के पारंपरिक कारीगरों एवं इस उद्योग में रुचि रखने वाले अन्य व्यक्तियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आधुनिक पॉपकार्न मेकिंग मशीन एवं दोना मेकिंग मशीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद को दोनों योजनाओं के तहत 08-08 मशीनों के वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे ने बताया कि लाभार्थियों का चयन विभाग द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट⁠' पर जाकर ऑनलाइन सेवाएं टूल किट्स पंजीकरण एवं आवंटन विकल्प के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर...