नई दिल्ली, अगस्त 11 -- लामिछाने दोबारा बने नेपाल के वनडे कप्तान काठमांडू। लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने पुरुष प्रीमियर कप से पहले बतौर वनडे कप्तान रोहित पॉडेल की जगह ली है। 30 अगस्त से 12 सितंबर तक मलेशिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने 14 सदस्यीय दल की घोषणा की है। वह 2022 में 14 वनडे और 18 टी 20 में नेपाल की कप्तानी कर चुके हैं। 2022 में लामिछाने के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद उन्हें नेपाल ने निलंबित कर दिया था। 2023 में काठमांडू की अदालत ने उन्हें रेप के मामले में दोषी पाया था, हालांकि 2024 में सबूत के अभाव में बरी कर दिया था। यह भी पढ़ें- रोहित से छिन गई कप्तानी, संदीप लामिछाने फिर संभालेंगे वनडे टीम की कमान; कभी लगा था रेपिस्ट का दाग टीम : संदीप लामिछाने (कप्तान), रोहित पॉडेल, आसिफ शेख, अर्जुन कुमाल, देव...