नई दिल्ली, जनवरी 30 -- शेयर बाजार मे मचे भूचाल के बीच शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर पर निवेशक टूट पड़े। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन टेलीकॉम कंपनी के शेयर में करीब 15 पर्सेंट की तेजी आई। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 11.37 रुपये तक पहुंच गई। शेयर की पिछली क्लोजिंग 10.05 रुपये की थी। वहीं, शेयर के 52 वीक हाई और लो का ट्रेडिंग रेंज 12.80 रुपये से 6.12 रुपये के बीच है। अचानक शेयर मे तेजी के कारण को समझ लेते हैं।तेजी के कारण - कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया अगले तीन वर्षों में 45,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है ताकि विकास की पटरी पर वापस लौट सके। कंपनी सीईओ अभिजीत किशोर ने कहा कि कंपनी अपने प्रतिस्पर्धियों के बराबर आने के लिए 22 में से 17 टेलीकॉम सर्किल में नेटवर्क कवरेज का विस्तार करेगी और अगले तीन वर्षों में पांच सर्कि...