औरंगाबाद, मई 16 -- औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल पीपी शिवलाल मेहता ने मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव को शनिवार को बुके देकर सम्मानित किया। स्पेशल पीपी ने आईजी को पॉक्सो न्यायालय में वर्ष 2025 और 2026 में निष्पादित मामलों की जानकारी दी। बताया कि वर्ष 2025 में 134 वादों का निष्पादन कराया जिसमें 22 मामलों में सजा सुनाई गई। वर्ष 2026 में अभी तक 75 मामलों का निष्पादन कराया जिसमें 12 मामलों में सजा सुनाई गई है। वर्तमान में 201 मामलों में तीव्र गति से ट्रायल की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। स्पेशल पीपी ने कहा कि आईजी विकास वैभव का युवाओं से विशेष जुड़ाव रहा है और वह बिहार के विकास तथा रोजगार की चिंता करते हैं। यह भी पढ़ें- व्यवहार और कार्यप्रणाली में बदलाव लाएं पदाधिकारी अन्यथा होगी कार्रवाई: वैभव स्पेशल पीपी शिवलाल मेहता ने...