पॉक्सो व धर्म परिवर्तन केस का आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर, जुलाई 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाने की पुलिस ने बुधवार को नाबालिग किशोरी से जुड़े पॉक्सो व धर्म परिवर्तन अधिनियम के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। किशोरी की बरामदगी, उसके बयान, मेडिकल रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की है। पुलिस के अनुसार थाना रेहरा बाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 8 जुलाई को तहरीर देकर बताया कि उसकी करीब 15 वर्षीय पुत्री छह जुलाई को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- 17 माह बाद दमन से बरामद हुई नाबालिग,आरोपित गिरफ्तार विवेचना के दौरान किशोरी को बरामद कर उसका बयान दर्ज कराया गया तथा मेडिकल परीक्षण सहित अन्य साक्ष्य जुटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.