कानपुर, अप्रैल 2 -- सीसामऊ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की। सीसामऊ इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि गोपाल टाकीज चौराहा निवासी अभियुक्त संतोष पॉक्सो एक्ट में वांछित है। आरोपित मूल रूप से दुरगौली (नेपाल) के टीकमपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अभियुक्त के खिलाफ सीसामऊ थाने में अभियोग दर्ज है। काफी प्रयास के बाद भी आरोपित अब तक पकड़ से बाहर है। जिसपर कुर्की संबंधी कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...