पॉक्सो मामले में साक्ष्य के अभाव में लखीसराय के चंदन कुमार हुए रिहा
मुंगेर, सितम्बर 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कासिम बाजार थाना कांड संख्या- 185/2020 से जुड़े पॉक्सो मामले में सोमवार को पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश विमलेंदु कुमार के न्यायालय ने लखीसराय निवासी चंदन कुमार को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। मामले का विचारण करीब छह वर्षों तक चला। घटना के समय चंदन कुमार विद्यार्थी था और इस मामले में करीब नौ माह जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिली थी। न्यायालय में सुनवाई के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयान तथा अभियोजन एवं बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार किया गया। इसके बाद न्यायालय ने चंदन कुमार को साक्ष्य के अभाव में मामले से रिहा करने का निर्णय सुनाया। अभियोजन पक्ष की ओर से पॉक्सो एक्ट के विशेष लोक अभियोजक प्रीतम वैश्य तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता कुमार चन्द्र भूषण ने बहस में भाग लिया। बचाव पक्ष के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.