पॉक्सो मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
औरैया, जुलाई 13 -- बिधूना, संवाददाता। थाना बिधूना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अछल्दा रोड स्थित पसुआ पुल के पास से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में हमीरपुर गांव निवासी 19 वर्षीय विशाल कुमार, 21 वर्षीय आनंद कुमार और 55 वर्षीय विनोद कुमार शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.