कन्नौज, अगस्त 25 -- इंदरगढ़। पॉक्सो मामले में आरोपी को लाभ पहुंचाने के लिए नाबालिग पीड़िता की जन्मतिथि में कथित हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के आरोप में इंदरगढ़ पुलिस ने सपा के तिर्वा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शरद यादव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य और दो अन्य लोग भी नामजद हैं। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक, सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ वर्ष 2022 में दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में सौरिख थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जो वर्तमान में विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट में विचाराधीन बताया गया है। मामले में गांव के ही सुधांशु उर्फ अनुज को आरोपी बनाया गया था। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी पक्ष को ...