नई दिल्ली, मई 16 -- केंद्रीय मंत्री बंडी संजय सिंह के बेटे बंडी साई भगीरथ को तेलंगाना पुलिस ने शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने दावा किया, बेटे ने बशीराबाद थाने में सरेंडर किया है। भगीरथ पर एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोपों में पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर रमेश रेड्डी ने बताया कि भगीरथ को देर शाम नारसिंगी में गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री ने शाम को एक बयान में दावा किया, 'मैंने अपने बेटे, साई भगीरथ को, उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में जांच के लिए वकीलों के माध्यम से पुलिस को सौंप दिया है।' यह भी पढ़ें- पॉक्सो मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे बंडी भागीरथ गिरफ्तार मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि भगीरथ वकीलों के साथ शाम को पेट ...