आरा, जुलाई 1 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। सिन्हा थाना पुलिस ने पॉक्सो कोर्ट से जारी गैरजमानती वारंट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने परशुरामपुर गांव निवासी सोनू यादव (पिता हरेराम यादव) को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...