कन्नौज, सितम्बर 3 -- सौरिख, संवाददाता। पॉक्सो एक्ट में वांछित और पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हुए आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया गया। थाना सौरिख पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गुरुवार तड़के तीन बजे ग्राम दानपुर के पास पानी की टंकी के नजदीक घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़ा गया आरोपी अंकुल पुत्र पन्नालाल जाटव निवासी पुरवानैन, थाना सौरिख पहले से ही पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार, आरोपी 30 अगस्त को कोर्ट में पेशी के दौरान अंगूठा निशान की प्रक्रिया के बहाने पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुरुवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी न...