फिरोजाबाद, सितम्बर 14 -- थाना दक्षिण पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एक किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिण योगेन्द्र हमराहों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को पॉक्सो के एक वांछित के जैन मंदिर के निकट होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने जैन मंदिर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े अभियुक्त का नाम प्रताप पुत्र जागेश्वर सिह बताया है। वह सराय थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी का रहने वाला है। वह एक किशोरी को भगा कर ले गया था। उसके खिलाफ किशोरी के परिजनों ने थाने में धारा 137(2), 87, 75(2) बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...