औरैया, सितम्बर 29 -- बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय बालिका इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों और कानूनी परिणामों की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपर जिला जज तृतीय महेश कुमार ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु का प्रत्येक व्यक्ति कानून की नजर में बच्चा है। बच्चों को शोषण, अनुचित स्पर्श और असुरक्षित परिस्थितियों से बचाने के लिए कानून में विशेष प्रावधान किए गए हैं। नाबालिग से संबंधित मामलों में उसकी सहमति का कानूनी महत्व नहीं होता है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: छात्राओं को दी गुड एण्ड बैड टच की जानकारी उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित और असुरक्षित व्य...