आगरा, जुलाई 18 -- दुराचार एवं पॉक्सो ऐक्ट के मामले में गवाही में न आना उपनिरीक्षक को महंगा पड़ गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ऐक्ट सोनिका चौधरी ने उपनिरीक्षक अमित प्रसाद का वेतन रोकने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर को आदेश दिए। अदालत में थाना हरीपर्वत से संबंधित वर्ष 2021 का राज्य बनाम राहुल का मामला लंबित है। उक्त मामले में उपनिरीक्षक/विवेचक के अलावा सभी गवाहों की गवाही दर्ज हो चुकी है। उपनिरीक्षक अमित प्रसाद वर्तमान में जनपद सहारनपुर में तैनात है। अदालत ने नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उपनिरीक्षक का वेतन रोकने के आदेश दिए। बता दें कि पॉक्सो ऐक्ट के कई मामलों में उपनिरीक्षकों के गवाही में न आने पर वेतन रोकने के संबंधित पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- और भी काम रहता है आपने हमें क्यों बुलाया..., कोर्ट में जज स...