औरैया, अप्रैल 16 -- एरवाकटरा, संवाददाता। थाना ऐरवाकटरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने टीम के साथ गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बढिन में हरिचौबे के मकान के पास मोड़ से आरोपी सोनू पुत्र सुनील कुमार, निवासी बढिन को गिरफ्तार किया। आरोपी काफी समय से मुकदमा संख्या 167/2025 में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...