वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महिला अपराध में लापरवाही पर पुलिस आयुक्त के आदेश पर हुई जांच के बाद डीसीपी काशी जोन ने दो दरोगाओं-उप निरीक्षक पीयूष कुमार और निर्भय कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया। । पीयूष कुमार पूर्व में खोजवां चौकी प्रभारी थे जबकि निर्भय चौधरी इन दिनों भेलूपुर थाने में तैनात थे।प्रकरण के अनुसार भेलपुर थाना क्षेत्र की किशोरी से एक युवक ने दोस्ती कर अश्लील वीडियो एवं फोटो बना ली थी। वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसे लेकर गत जनवरी में किशोरी के पिता ने खोजवां चौकी पर शिकायत की। पिता के अनुरोध पर उस समय खोजवां चौकी प्रभारी रहे पीयूष कुमार ने युवक के मोबाइल से अश्लील वीडियो डिलीट करा दिया लेकिन युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- धारा 216 सीआरपीसी के तहत आरोप बदलने का अधिकार केवल अदालत को : हाईकोर्ट सुलह करा ...