फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मेरापुर थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपित को दोषी करार दिया गया है। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रितिका त्यागी ने सजा के बिंदु पर 13 जुलाई को सुनवाई नियत की है। मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 8 मई 2017 को शाम 4:30 बजे जब अपने खेत से चारा काट रही थी तभी एक युवक पीछे से आया और उसे गलत नियत से पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की गयी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर पर पूरी घटना परिजनो को बताई। पुलिस ने इस मामले में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायाधीश ने पाक्सो एक्ट और विभिन्न धाराओं में संदीप को दोष सिद्ध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...